Wednesday 18-Feb-2026

JDU को वोट नहीं देते मुसलमान... ललन सिंह के बयान पर कोर्ट में परिवाद दायर

JDU को वोट नहीं देते मुसलमान... ललन सिंह के बयान पर कोर्ट में परिवाद दायर

मुजफ्फरपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, ललन सिंह ने बीते दिनों कहा था कि मुस्लिम जदयू को वोट नहीं करते हैं। केंद्रीय मंत्री के इस बयान को लेकर हंगाम मच गया था। वहीं, अब ललन सिंह के इस बयान को लेकर उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में परिवाद दाखिल हुआ है। परिवादी तमन्ना हाशमी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जानबूझकर मुस्लिमों को आहत करने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों का एक बड़ा तबका नीतीश कुमार के साथ है और उनको वोट भी करता है. ललन सिंह का बयान काफी मर्माहत करने वाला है.

सिविल कोर्ट मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सूरज कुमार ने बताया कि ललन सिंह के ऊपर 298, 299, 302 और 352 बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद संख्या 10266 दर्ज हुई है। ललन सिंह पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और भड़काऊं भाषण देने की धाराओं में परिवाद दाखिल किया गया है। न्यायालय ने मामला स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 4 दिसंबर निर्धारित की गई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर में बीते 19 नवंबर को एलएस कॉलेज के प्रांगण में कार्यकर्ता के संबोधन में यह कहा था कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उनकी पार्टी को वोट नहीं देते हैं।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2