Tuesday 28-Jul-2026

नीतीश कुमार अपनी गलती सुधार लें... Bihar CM को लेकर ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव?

नीतीश कुमार अपनी गलती सुधार लें... Bihar CM को लेकर ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि वक्फ संसोधन विधेयक को पूरी तरह से असंवैधानिक है। इस बिल को संसद में किसी भी हालत में पास होने नहीं देंगे। सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे। विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठा रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहना चाहता हूं कि अगर आप संविधान में विश्वास करते हैं तो इस मामले पर आकर बोलिए और किसी भी हालत में इस बिल का समर्थन मत कीजिए। नीतीश कुमार अपनी गलती को सुधार लें।

तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर झूठा बयान दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें शर्म से डूब कर मर जाना चाहिए। सदन में सम्राट चौधरी बोल रहे थे कि आरजेडी के शासन काल में किसी को भी आरक्षण नहीं मिला। सम्राट चौधरी को इतिहास पता होना चाहिए कि सबसे पहले आरक्षण लालू यादव की सरकार ने दिया था। लालू यादव ने 12% अति पिछड़ी के आरक्षण को बढ़ाकर 14% कर दिया था। राबड़ी देवी के सरकार ने 14% के आरक्षण को 18% कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को शर्म आनी चाहिए की झूठ बोलते हैं।

impact add6

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा के शीत कालीन सत्र के तीसरे दिन वक्फ संसोधन विधेयक पर महागठबंधन विधायकों ने सदन के बाहर और अंदर जमकर हंगामा किया। केंद्र सरकार से इसको वापस लेने की मांग की। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार वक्फ की संपत्तियों को हड़पना चाहती है। सदन में वेल में आकर महागठबंधन विधायक नारेबाजी कर रहे थे।