भागलपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।
जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार उनके निशाने पर अपनी ही पार्टी के दो नेता हैं। दरअसल, रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान गोपाल मंडल ने जेडीयू सांसद अजय मंडल और पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल पार्टी को काफी कुछ कह दिया। गोपाल मंडल ने एक को काला तो दूसरे को गोरा नाग कहा है।
जेडीयू विधायक ने बुलो मंडल को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि उस पर गोली चली थी तो हम उसके दुश्मन को मरवाकर एनकाउंटर लिखवा दिए थे, लेकिन वो क्या किया हमको ही नहीं पूछा।
गोपाल मंडल ने अजय मंडल को काला नाग तो बुलो मंडल को गोरा नाग कह दिया। गोपाल मंडल ने खुद को बाहुबली बताते हुए कहा कि हम फाइटर आदमी हैं। गलत आदमी मेरे हाथ में धरा जाए तो मुंडी छोड़कर समूचा धड़ अलग हो जाएगा। बुलो मंडल को बुलवा से संबोधित करते हुए कहा कि वह कुछ बोलेगा तो मुंहे में थप्पड़ मारेंग।. क्या जरूरी था उसको अतिपिछड़ा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का, वो तीसमार खान बनने लगा। राजद भगा दिया उसको तो जदयू में आ गया।
जेडीयू विधायक ने अपने ही सांसद अजय मंडल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पास संसाधन है, रुपयों की कमी नहीं है। गाड़ी से वसूली किया है। मोटा पैसा बना लिया है। कहलगांव एनटीपीसी से उसके घर में हर रोज पांच लाख रुपया आता है। चुनाव के दौरान हमने अजय मंडल को कहा कि सबको संसाधन मुहैया करवाइए।