Tuesday 16-Jun-2026

सीतामढ़ी में दबंगों ने महिला जेडीयू नेता को जमकर पीटा, चप्पलों की माला पहनाई; वीडियो वायरल

सीतामढ़ी में दबंगों ने महिला जेडीयू नेता को जमकर पीटा, चप्पलों की माला पहनाई; वीडियो वायरल

सीतामढ़ी, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के सीतामढ़ी जिले में जदयू की महिला जिलाध्यक्ष की दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, महिला के गले में चप्पलों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया। अब सोशल मीडिया पर महिला के साथ हुई बर्बरता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हैरान कर देने वाली घटना भारत-नेपाल सीमा पर बैरगनिया नगर पंचायत क्षेत्र की है। महिला सेल की जिलाध्यक्ष कामिनी पटेल को इतना पीटा गया है कि वह बोलने की हालत में नहीं हैं। इलाज के लिए बैरगनिया पीएचसी में ले जाया गया है।

अभी तक इस मामले में यह साफ नहीं हो पाया है कि जदयू महिला जिलाध्यक्ष को क्यों पीटा गया है। उनके साथ जो स्वजन हैं, वे भी कुछ नहीं बता रहे हैं। महिला सेल के जिलाध्यक्ष की पिटाई के बाद पूरे राजनीतिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सत्तारूढ़ पार्टी के महिला जिलाध्यक्ष के साथ घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमा भी सकते में है।

impact add1

जब अस्पताल में मौजूद उनके परिजनों से जब इस मारपीट की वजह पूछी गई तो वे भी कुछ नहीं बता रहे हैं। फिलहाल जदयू के महिला सेल के जिला अध्यक्ष की हुई पिटाई के बाद पूरे राजनीतिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4