Saturday 13-Jun-2026

49 का दूल्हा, 31 की दुल्हन... पूर्व विधायक ने 18 साल छोटी लड़की से की शादी, वीडियो वायरल

49 का दूल्हा, 31 की दुल्हन... पूर्व विधायक ने 18 साल छोटी लड़की से की शादी, वीडियो वायरल

समस्तीपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के समस्तीपुर के विभूतिपुर से जेडीयू के पूर्व विधायक रहे रामबालक सिंह ने शादी रचाई है। पूर्व विधायक ने 49 साल की उम्र में 31 साल की लड़की से दूसरी शादी की है। सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। एक तरफ लोग उनके नए जीवन साथी के लिए बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ उनको काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा वीडियो बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरिगिरिधाम विकास समिति का है। रामबालक सिंह 49 साल के हैं जबकि उनकी दुल्हन 18 साल छोटी है। खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी सीताराम सिंह की पुत्री रबीना कुमारी (31 वर्ष) से पूर्व विधायक ने दूसरी शादी रचाई है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में दिख रहा है कि मंदिर परिसर में पूर्व विधायक अपने सगे-संबंधियों के साथ दूल्हे के रूप में बैठे हुए है। वहीं लड़की पक्ष से भी कई महिलाएं और पुरुष उनके सामने बैठे हैं। मंदिर में शादी कराने के लिए पंडित जी भी बैठे हैं। शादी की प्रक्रिया कराई जा रही है। पूर्व विधायक ने लड़की के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और नए दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add6