Saturday 19-Sep-2026

नीतीश कुमार के MLC ने बढ़ा दी BJP की टेंशन? इस विधानसभा सीट से किया चुनाव लड़ने का ऐलान

नीतीश कुमार के MLC ने बढ़ा दी BJP की टेंशन? इस विधानसभा सीट से किया चुनाव लड़ने का ऐलान

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में विधानसभा का चुनाव 2025 में होने वाला है। सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। इतना ही नहीं सीटों पर दावा भी ठोका जाने लगा है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से एमएलसी संजय सिंह ने बीजेपी को टेंशन देने वाला बयान दे दिया है। दरअसल, संजय सिंह ने बाढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि जिस सीट को लेकर जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने दावा ठोका है, वहां से अभी बीजेपी के ज्ञानू सिंह विधायक हैं।

संजय सिंह ने 4 सितंबर को अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में बाढ़ के राजपूत समाज के लोगों की बैठक बुलाई थी। उस मीटिंग में संजय सिंह ने ऐलान करते हुए कहा कि हम चुनाव जरूर लड़ेंगे, आप लोग चिंता मत करिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर हम बाढ़ से ही लड़ेंगे। संजय सिंह ने लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि 2025 में बाढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़ेंग। अब वह युद्ध के मैदान से पीछे हटने वाले नहीं हैं। संजय सिंह से मीडिया ने पूछा कि क्या जेडीयू टिकट देगा आपको? इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी जरूर टिकट देगी और अगर टिकट देगी तो जरूर लड़ेंगे।

impact add5

वहीं, संजय सिंह के बाढ़ सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा पर बाढ़ के मौजूदा बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने की आजादी है। वैसे एनडीए में बाढ़ सीट पर कोई वैकेंसी नहीं है लेकिन यहां लोकतंत्र है, जहां किसी को किसी भी दल से या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ने की स्वतंत्रता है। गौरतलब है कि 2020 में बीजेपी और जेडीयू गठबंधन के तहत बाढ़ सीट बीजेपी के हिस्से में गई थी। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इस बीच जेडीयू एमएलसी के एकतरफा ऐलान से जेडीयू और बीजेपी के बीच टकराव की स्थित उत्पन्न हो सकती है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1