Wednesday 05-Aug-2026

ललन सिंह से मिले अनंत सिंह, तेजस्वी यादव पर बोला हमला; कहा- उनका बाप कितना दिन जेल में रहा...

ललन सिंह से मिले अनंत सिंह, तेजस्वी यादव पर बोला हमला; कहा- उनका बाप कितना दिन जेल में रहा...

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को राजधानी पटना में ललन सिंह से मुलाकात की। ललन सिंह के मुलाकात के बाद जब वो बाहर आए तो मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आरजेडी प्रमुख लाल यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। एक सवाल के जवाब में अनंत सिंह भड़क उठे और तेजस्वी यादव को कहा कि उनका बाप कितना दिन जेल में रहा लोग नहीं जान रहें हैं, जो खुद अपराधी है, वह दूसरों को अपराधी कहता है। दरअसल, एक पत्रकार ने अनंत सिंह से पूछा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि अपराधी के साथ मुख्यमंत्री मिल रहे हैं। वो कहते हैं कि जब अनंत सिंह हमारे साथ थे तो जेडीयू वाले उनको क्रिमिनल कहते थे। इसी बात पर अनंत सिंह ने लालू यादव की ओर इशारा कर दिया।

मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए अनंत सिंह ने कहा कि कोई कुछ नहीं कहता है, वो सब आप ही लोग कहते हैं। आप लोग ही कहानी बनाते हैं। जब पूर्व विधायक से पूछा या कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं, तो उन्होंने कहा कि हां, चुनाव की पूरी तैयारी है और एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं तेजस्वी यादव की यात्रा पर अनंत सिंह ने दावा किया कि आठ सीट से अधिक नहीं मिलने जा रही है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को मोकामा पहुंचे थे, जहां उन्होंने अनंत सिंह से मुलाकात की थी।

impact add6

एक अन्य सवाल के जवाब में अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद अपराधी हैं, आप लोगों को नहीं पता कि बाप लालू यादव कितने दिन जेल में रहे। जो खुद अपराधी है, वो दूसरों को भी अपराधी कहता है। बता दें कि अनंत सिंह हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं और अब वो मोकामा से विधानसभा चुनाव भी लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5