Tuesday 28-Jul-2026

लड़की वाले कर रहे थे इंतजार, नहीं पहुंची बारात; दूल्हे की खबर सुन लड़की हुई बेहोश

लड़की वाले कर रहे थे इंतजार, नहीं पहुंची बारात; दूल्हे की खबर सुन लड़की हुई बेहोश

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के एक गेस्ट हाउस को सजाकर शादी की दूसरी सभी तैयारियों के साथ गुरुवार देर शाम तक लड़की वाले इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं पहुंची। लड़के वालों ने फोन तक रिसीव नहीं किया। रात में जवाब आया कि दूल्हा लापता है। यह सुनते ही लड़की गेस्ट हाउस में ही बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। उधर, देर रात तक लड़के के घर न लौटने पर रकाबगंज में रहने वाले उसके पिता ने वजीरगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

लड़की पक्ष के मुताबिक आठ बजे रात लड़के के पिता का फोन रिसीव हुआ। उन्होंने बताया कि लड़का दोपहर में सूट लेने के लिए गणेशगंज गया था। इसके बाद से घर नहीं लौटा और मोबाइल भी बंद है। यह सुनते ही लड़की पक्ष के लोग सन्न रह गए। देर रात लड़के के पिता वजीरगंज थाने पहुंचे। वहां बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग वापस चले गए। सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त लड़की के पिता का रो-रोकर हाल बुरा था।

impact add2

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घर से निकलते ही लड़के का मोबाइल बंद हो गया था। गणेशगंज और उसके घर को जाने वाले मार्ग की सीसी फुटेज खंगाली जा रही है। कॉल डिटेल का पता लगाया जा रहा।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6