राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के एक गेस्ट हाउस को सजाकर शादी की दूसरी सभी तैयारियों के साथ गुरुवार देर शाम तक लड़की वाले इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं पहुंची। लड़के वालों ने फोन तक रिसीव नहीं किया। रात में जवाब आया कि दूल्हा लापता है।
महाराष्ट्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को गोंदिया में भीषण बस दुर्घटना हुई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। युवक की लाश के चिथड़े यहां वहां बिखरे थे।
सरायकेला में बुधवार रात खरकई नदी के किनारे युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। गुरुवार सुबह क्षत-विक्षत लाश सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर सासन गांव के समीप से बरामद हुई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी से शराब की बोतल के साथ गर्भनिरोधक व अन्य दवाइयां भी मिली हैं।
राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में प्रेमिका ने वीडियो कॉल कर हाथ की नस काटने की धमकी दी तो भयभीत युवक ने घर में फांसी लगा ली। यह आरोप युवक के परिवार वालों ने लगाया है। परिवारवालों का कहना है कि उन्हें युवती के बारे में कुछ पता नहीं है।