Wednesday 29-Jul-2026

वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड ने हाथ की नस काटने की धमकी दी, युवक ने लगा ली फांसी

वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड ने हाथ की नस काटने की धमकी दी, युवक ने लगा ली फांसी

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में प्रेमिका ने वीडियो कॉल कर हाथ की नस काटने की धमकी दी तो भयभीत युवक ने घर में फांसी लगा ली। यह आरोप युवक के परिवार वालों ने लगाया है। परिवारवालों का कहना है कि उन्हें युवती के बारे में कुछ पता नहीं है।

अलीगंज के अहिबरनपुर निवासी विवेक गुप्ता (23) पिता के साथ पान मसाले की दुकान चलाता था। बड़े भाई विशाल ने बताया कि विवेक बुधवार को खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने गया था। शाम करीब छह बजे लौटा। थोड़ी देर परिवार वालों के साथ रहा फिर तीसरे माले पर बने अपने कमरे में चला गया। उन्होंने बताया कि मां ने रात 830 बजे विवेक को खाने के लिए कई आवाज दी पर कोई जवाब नहीं आया। वह विवेक के कमरे में गईं तो पंखे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका हुआ था।

impact add2

शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग आ गए। आनन- फानन में विवेक को फंदे से उतारकर ट्रामा सेंटर ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक मोबाइल कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add1