Saturday 19-Sep-2026

भाभी ने डांटा तो देवर ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन से कटकर दी जान

भाभी ने डांटा तो देवर ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन से कटकर दी जान

मथुरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। युवक की लाश के चिथड़े यहां वहां बिखरे थे। तुरंत जीआरपी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

युवक की पहचान ललित राजपूत के रूप में हुई। वह मालगोदाम रोड स्थित शांतिनगर का रहने वाला था। पुलिस ने इसकी जानकारी उसके घर वालों को दी। तब पता चला कि युवक का लंच के दौरान अपनी भाभी से विवाद हुआ था। भाभी ने ललित को ऐसी बात कह दी थी कि जो उसे चुभ गई। वो घर में बिना बताए रेलवे ट्रैक पहुंचा और यह खौफनाक कदम उठा लिया।

impact add2

मृतक के भाई ने बताया कि हमारे माता-पिता की मौत हो चुकी है। ललित हमारे साथ ही रहता था। मेरी बीवी ने उसे किसी बात पर डांट दिया था। मैं नहीं जानता था कि वो बात ललित को इतनी चुभ जाएगी। वहीं, भाभी ने भी कहा कि मैं नहीं जानती थी देवर को मेरी डांट इतनी बुरी लग जाएगी। ऐसा जानती तो मैं कभी भी उसे नहीं डांटती।

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन हम हर एंगल से इसकी जांच कर रहे हैं।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3