Monday 27-Jul-2026

धीरेंद्र शास्त्री लोकसभा पहुंचने की जुगाड़ में, पदयात्रा है पॉलिटिकल ड्रामा; ये क्या बोल गए योगी के मंत्री?

धीरेंद्र शास्त्री लोकसभा पहुंचने की जुगाड़ में, पदयात्रा है पॉलिटिकल ड्रामा; ये क्या बोल गए योगी के मंत्री?

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

मशहूर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पर हैं। शुक्रवार को उनकी पदयात्रा का नौवां और अंतिम दिन है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री लोकसभा पहुंचने की जुगाड़ में हैं। उनकी पदयात्रा पॉलिटिकल ड्रामा है।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री चाह लें फिर भी जातिवाद खत्म नहीं होगा। तहसीलों में तहसीलदार ठप्पा मारकर जाति प्रमाणपत्र दे रहे हैं। नौकरी के लिए युवाओं को भी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर ही नौकरी देगी। नौकरी के लिए जाने समय पहले ही पूछा जाता है कि अभ्यर्थी ओबीसी या अनुसूचित जाति या जनजाति का है।

impact add4

बता दें कि पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि जातियों में बंटेंगे तो निश्चित रूप से कटेंगे। इसलिए ये प्रतिज्ञा ली है कि जाति-पाति को मिटाना है। हिन्दुओं को एक करेंगे। इस पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश में जातियों को मिटाना बहुत मुश्किल है। हर पॉलीटिकल पार्टी जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। जाति के नाम पर संगठन बनता है।