Saturday 13-Jun-2026

अरवल में दर्दनाक हादसा, हादसा बारातियों की कार नहर में गिरी; दंपती सहित 4 की मौत

अरवल में दर्दनाक हादसा, हादसा बारातियों की कार नहर में गिरी; दंपती सहित 4 की मौत

अरवल, इंपैक्ट लाइव टीम।

अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश के समीप बारातियों से भरी स्विफ्ट डिजायर कार गुरुवार की देर शाम आठ बजे सोन नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार पर सवार दंपती, उनकी एक वर्षीय बच्ची समेत चार की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों में बोधगया के बकरौर गांव निवासी परमानंद कुमार (30 वर्ष), उनकी पत्नी सोनी कुमारी (22 वर्ष), एक वर्षीय बच्ची तन्नु कुमारी एवं मेहंदिया थाना क्षेत्र के कामता गांव निवासी प्रियंका कुमारी (28 वर्ष) शामिल हैं। घायलों में बिथरा गांव निवासी नवनीत कुमार (20 वर्ष), उनकी मां बैजयंती देवी (45 वर्ष) एवं सविता देवी (30 वर्ष) शामिल हैं।

impact add5

जानकारी के अनुसार अरवल जिले के कामता गांव निवासी वीरेन्द्र महतो के बेटे रविप्रकाश की शादी थी। कामता से बारात दानापुर जा रही थी। रविप्रकाश के मौसेरे बहनोई परमानंद कुमार भी अपने पूरे परिवार और अन्य लोगों के साथ कार से बारात जा रहे थे। इसी दौरान प्रसादी इंग्लिश नहर मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त कार को नहर से निकलवाया। इसके बाद तत्काल सभी लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में एसडीपीओ कीर्ति कमल ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। तीन लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add5