Wednesday 24-Jun-2026

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, अयोध्या में शोक की लहर

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, अयोध्या में शोक की लहर

अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और 3 फरवरी से लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
महंत सत्येंद्र दास के निधन से अयोध्या के मठ-मंदिरों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है। वह राम मंदिर निर्माण आंदोलन से जुड़े रहे थे और वर्षों तक मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में सेवा दी।
उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में किया जाएगा, जहां साधु-संतों और भक्तों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारियों और ट्रस्ट के सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4