Monday 15-Jun-2026

भतीजे चिराग पासवान पर क्यों भड़के चाचा पारस ? VIDEO में देखिए PM मोदी के हनुमान को क्या बोल दिया...

भतीजे चिराग पासवान पर क्यों भड़के चाचा पारस ? VIDEO में देखिए PM मोदी के हनुमान को क्या बोल दिया...

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में गुरुवार को खगड़िया में पार्टी का 24वॉ स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पशुपति पारस ने अपने भतीजे और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला। पारस ने कहा कि इसकी (चिराग पासवान) की वजह से आखिरी वक्त में अपने बड़े भाई (रामविलास पासवान) को नहीं देख पाए। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए चिराग पासवान को चांडाल तक कह दिया। पशुपति पारस ने दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को बड़े भाई से मिलने नहीं दिया गया।

हाजीपुर के पूर्व सांसद पशुपति पारस ने कहा कि कोरोना का हवाला देकर उन्हें और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को बड़े भाई साहब से मिलने नहीं दिया गया, जबकि अंतिम समय में बड़े भाई रामविलास पासवान परिवार के सभी लोगों को खोज रहे थे। पशुपति पारस ने कहा कि जो जैसा कर्म करेगा, उसे वैसा ही फल मिलेगा। मैं सत्य पर हूं और सत्य की हमेशा जीत होती है।

बता दें कि लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर 2020 को निधन हो गया था। इसके बाद चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस एक-दूसरे से अलग-अलग राय रखने लगे। अंत में 14 जून 2021 को लोक जनशक्ति पार्टी में फूट पड़ गई। पशुपति पारस ने लोजपा के पांच सांसदों को अपने पक्ष में कर लिया और चिराग को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाने का ऐलान कर दिया। यहीं से लोजपा दो हिस्सों में बंट गई।

impact add6

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add1