Monday 20-Apr-2026

पीवी सिंधु सैयद मोदी चैंपियनशिप के फाइनल में, चीन की लुओ यू वू से होगा मुकाबला

पीवी सिंधु सैयद मोदी चैंपियनशिप के फाइनल में, चीन की लुओ यू वू से होगा मुकाबला

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शनिवार को सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 के महिला एकल के सेमीफाइनल में हमवतन उन्नति हूडा के खिलाफ 21-12,21-9 की आसान जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में एक दिसंबर को भारतीय शटलर पीवी सिंधु का सामना 119वीं रैंकिंग पर काबिज चीन के लुओ यू वू से होगा।

बीबीडी स्पोर्टस अकादमी के बैडमिंटन कोर्ट नंबर एक पर खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले हरियाणा की 17 वर्षीय खिलाड़ी ने अनुभवी सिंधु को शुरुआती दौर में टक्कर देने का प्रयास किया, मगर सिंधु ने जल्द ही गियर बदलते हुये आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। सिंधु ने शानदार स्मैश और ड्राप के जरिये युवा खिलाड़ी को कोर्ट में खूब दौड़ाया और पहला गेम 21-12 से अपने नाम किया।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add6