Saturday 19-Sep-2026

अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला अरेस्ट, ब्रह्मेश्वर मुखिया का पोता है आरोपी; एक्ट्रेस से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी

अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला अरेस्ट, ब्रह्मेश्वर मुखिया का पोता है आरोपी; एक्ट्रेस से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पटना पुलिस की विशेष टीम ने भोजपुर जिले के कतिरा से रणवीर सेना प्रमुख स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया मुखिया के पोते कुंदन सिंह को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसे फिलहाल रंगदारी के मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है।

कुंदन को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उसके मुंह से शराब जैसी बदबू आई। इसके बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने शराब पीने के मामले में ही फिलहाल उसे गिरफ्तार किया है। वहीं कुंदन से रंगदारी मांगने के मामले में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अक्षरा सिंह को पहले से जानता है। उसकी बात अक्षरा सिंह से नहीं बल्कि उनके मैनेजर से हुई थी।

impact add3

कुंदन ने पुलिस को बताया कि उसने फोन किया था, लेकिन रंगदारी मांगने जैसी कोई बात नहीं हुई। पुलिस भी इस मामले को रंगदारी का मामला नहीं बता रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में रंगदारी मांगे जाने का साक्ष्य अब तक नहीं मिला है। डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। रंगदारी मांगने का साक्ष्य मिलने के बाद उस मामले में आरोपित पर कारवाई होगी।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1