Friday 01-May-2026

जहरीली हवा से दिल्ली को बचाएगी कृत्रिम बारिश? मंत्री गोपाल ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी

जहरीली हवा से दिल्ली को बचाएगी कृत्रिम बारिश? मंत्री गोपाल ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

Delhi Air Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए तत्काल कृत्रिम बारिश कराने की आवश्यकता है। गोपाल राय ने इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान हो या फिर बिहार ही क्यों न हो, आज पूरा उत्तर भारत प्रदूषण की मार झेल रहा है और आसमान पर धुँध की एक चादर फैली हुई है। वातावरण में मौजूद प्रदूषित कण बुजुर्गों और बच्चों की सांसों पर भारी पड़ रहा है और उनके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। दिल्ली एनसीआर में ग्रेप 4 की पाबंदियों लागू कर दी गई हैं। हम लगातार दिल्ली में प्रदूषण को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों से चर्चा के बाद यह बात सामने आई है कि अब वह समय आ गया है कि यदि हमें इस धुंध की चाटर को तोड़ना है तो हमें कृत्रिम वर्षा करवानी पड़ेगी। इसलिए फिर आज फिर से केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव को पत्र लिखा हूँ कि वह तुरंत दिल्ली सरकार और आई.आई.टी. कानपुर के विशेषज्ञ जिन्होंने कृत्रिम वर्षा के संबंध में रिसर्च किया है, की एक मीटिंग बुलाएं। इसके साथ ही संबंधित विभागों जिनसे अनुमति की जरूरत पड़ेगी उनकी एक संयुक्त बैठक बुलाकर, कृत्रिम वर्षा के संबंध में त्वरित निर्णय लें।

impact add3

गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण को कम करने और नागरिकों की मदद के लिए आपातकालीन उपाय के रूप में दिल्ली में कृत्रिम बारिश की जरूरत है। भाजपा सरकार जानबूझकर उत्तर भारत के स्वास्थ्य संकट की अनदेखी कर रही है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने मौजूदा स्थिति का संज्ञान तक नहीं लिया है। कृत्रिम बारिश के लिए मंजूरी को तेजी से बढ़ाने के लिए लगातार केंद्र को पत्र लिख रहे हैं। लेकिन केंद्र जवाब नहीं दे रहा है।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में लोगों को मास्क बांट रही है। गोपाल राय के बयान पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आतिशी झूठ परोसना बंद करें। पंजाब में सबसे ज्यादा पराली जली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दो दिनों से दिल्ली में भाजपा नेता आम जनता को मस्क बांट रहे हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक की थी।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add1