Tuesday 14-Jul-2026

VIDEO: लॉरेंस बिश्नोई को मिला भाजपा का संरक्षण? अरविंद केजरीवाल का अमित शाह से सवाल

VIDEO: लॉरेंस बिश्नोई को मिला भाजपा का संरक्षण? अरविंद केजरीवाल का अमित शाह से सवाल

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लिए हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई है, लेकिन केंद्र में बीजेपी सरकार ने दिल्ली के लोगों को सुरक्षा नहीं दी, इसकी जिम्मेदारी अमित शाह की थी लेकिन उनसे दिल्ली संभल नहीं रही है।

दिल्ली में हुईं वारदातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दहशत फैला रखी है। केजरीवाल ने कहा लॉरेंस बिश्नोई कौन है, अमित शाह को बताना पड़ेगा। क्या लॉरेंस बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी ने खुलेआम संरक्षण दे रखा है? साबरमती जेल से वो अपना सारा कारोबार चला रहा है। केजरीवाल ने पूछा कि लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के अंदर क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जीरो टॉलरेंस की बात करके बस दिखावा करते हैं। वो दिखावा करने के लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हैं। एनसीआरबी का डेटा कहता है कि पिछले एक साल में अपहरण की घटनाएं बढ़ी हैं। सभी को पता है कि दिल्ली में क्या चल रहा है। बस अमित शाह को नहीं पता है कि क्या हो रहा है। केजरीवाल ने कहा कि आज हर व्यापारी और महिलाएं डरी हुई हैं। व्यापारियों को धमकी देकर पैसे मांगे जा रहे हैं। व्यापारी दिल्ली छोड़कर बाहर जा रहे हैं। बच्चे बेरोजगार हो रहे हैं। बेरोजगार बच्चे गैंगस्टर्स के लिए काम करने पर मजबूर हैं।

impact add2

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add2