Friday 05-Dec-2025

दिल्ली-NCR में छाई स्मॉग और घने कोहरे की चादर, हवा हुई खराब; AQI बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा

दिल्ली-NCR में छाई स्मॉग और घने कोहरे की चादर, हवा हुई खराब; AQI बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह धुंध की घनी चादर छायी रही, जिससे दृश्यता कम हो गयी और हवा की गुणवत्ता खराब हो गयी। एनसीआर में हवा की गुणवत्ता की श्रेणी बहुत खराब बनी हुई है, सुबह 8 बजे तक एक्यूआई 361 तक पहुंच गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार करते हुए गंभीर स्तर तक पहुंच सकता है। आनंद विहार स्टेशन पर एक्यूआई 399 दर्ज किया गया, बवाना का एक्यूआई 390 दर्ज किया गया, सोनिया विहार का एक्यूआई 388 तक पहुंच गया, पंजाबी बाग का एक्यूआई 382 दर्ज किया गया, और रोहिणी का एक्यूआई 376 दर्ज किया गया।

impact add3

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी किया है कि दिल्ली और एनसीआर में पूरे सप्ताह रात और सुबह के दौरान धुंध और हल्का कोहरा रहने का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 और 50 के बीच अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब और 301 और 400 के बीच बहुत खराब माना जाता है, जबकि 401 और 450 के बीच गंभीर माना जाता है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add1