गोपाल राय ने इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान हो या फिर बिहार ही क्यों न हो, आज पूरा उत्तर भारत प्रदूषण की मार झेल रहा है और आसमान पर धुँध की एक चादर फैली हुई है। वातावरण में मौजूद प्रदूषित कण बुजुर्गों और बच्चों की सांसों पर भारी पड़ रहा है और उनके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘अति गंभीर’ श्रेणी को पार कर इस मौसम के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई। इसके मद्देनजर चिकित्सकों ने इसके स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में चिंता जताई है और आगाह किया है कि जहरीली हवा न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर समूहों को बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजे दिल्ली का एक्यूआई 484 रहा। एक्यूआई इस मौसम में अब तक का सबसे खराब स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में रविवार को शाम चार बजे एक्यूआई 441 दर्ज किया गया और शाम सात बजे तक यह बढ़कर 457 पहुंच गया।
पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद चैंपियंस ट्रॉफी तक सीमित ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच बनने के साथ राष्ट्रीय चयन पैनल में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को यहां इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने कहा कि जावेद टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे लेकिन पीसीबी इस दौरान दूसरे उम्मीदवार की तलाश जारी रखेंगा।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह धुंध की घनी चादर छायी रही, जिससे दृश्यता कम हो गयी और हवा की गुणवत्ता खराब हो गयी। एनसीआर में हवा की गुणवत्ता की श्रेणी बहुत खराब बनी हुई है, सुबह 8 बजे तक एक्यूआई 361 तक पहुंच गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 15 इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के स्तर को पार कर गया। वायु प्रदूषण से राजधानी वासियों को अभी कोई राहत नजर नहीं आ रही है। राजधानी के कई इलाकों में हवा में प्रदूषण स्तर ''गंभीर'' स्तर पर पहुंच जाने से स्वास्थ्य के लिये खतरनाक साबित हो रहा है।
हर साल दिवाली के बाद वायु प्रदूषण में बिहार आगे रहता है। इस बार भी कई शहरों की हवा खराब हो गई है। राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, अररिया, बेगूसराय, छपरा, समस्तीपुर, मुंगेर, किशनगंज, बक्सर, सहित सभी शहरों में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 200 से पार हो गया है। लोग जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं।
दिवाली से पहले बिहार में हवा खराब हो गई है। प्रदूषण विभाग ने कहीं ऑरेंज तो कहीं रेड अलर्ट जारी किया है। पटना की स्थिति तो खराब है ही लेकिन इसके साथ ही हाजीपुर की हालत राजधानी से भी ज्यादा खराब है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह तक पटना और पूर्णिया जिले में एक्यूआई 200 से पार हो चुका है जबकि हाजीपुर में 300 के भी पार है।