Sunday 25-Oct-2026

आकिब जावेद चैंपियंस ट्रॉफी तक पाकिस्तान के हेड कोच बने, गिलेस्पी की जगह लेंगे

आकिब जावेद चैंपियंस ट्रॉफी तक पाकिस्तान के हेड कोच बने, गिलेस्पी की जगह लेंगे

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद चैंपियंस ट्रॉफी तक सीमित ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच बनने के साथ राष्ट्रीय चयन पैनल में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को यहां इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने कहा कि जावेद टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे लेकिन पीसीबी इस दौरान दूसरे उम्मीदवार की तलाश जारी रखेंगा।

एक अधिकारी ने कहा कि पीसीबी का लक्ष्य 19 फरवरी से नौ मार्च तक होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अंत तक नये कोच की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने का होगा। जावेद के पास पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के कोच का अनुभव है। वह हाल ही में श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच भी थे। पाकिस्तान के सीमित ओवर प्रारूप के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन के इस्तीफा देने के बाद जावेद को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

impact add6

कर्स्टन के हटने के बाद टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान के अंतरिम कोच की भूमिका निभाई। पीसीबी ने इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज से वनडे और टी20 प्रारूप का भी मुख्य कोच बनने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। पाकिस्तान 24 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों के लिए जिम्बाब्वे की यात्रा करेगा। टीम इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी जहां उसे तीन एकदिवसीय, तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5