सूत्रों के अनुसार, भारत ने वैश्विक मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग की निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) को इस संबंध में अहम जानकारियां और सबूत सौंप दिए हैं।
पाकिस्तान सेना ने पश्चिमी मोर्चे पर आक्रामक गतिविधियों को तेज करते हुए भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। इन हमलों में यूसीएवी ड्रोन, लॉन्ग रेंज हथियार, लॉयटरिंग म्यूनिशंस, और लड़ाकू विमानों का उपयोग किया गया। नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए।
भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त अभियान ने 25 मिनट की अवधि में इन ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन की सफलता में उपयोग किए गए हथियारों की भूमिका महत्वपूर्ण थी, जिनमें फ्रांसीसी मूल की मिसाइलें, स्वदेशी ड्रोन और अन्य सटीक हथियार शामिल थे।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मेगा नीलामी में एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम हासिल करने वाले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के सामने बुरी तरह से संघर्ष करते दिखे। पाकिस्तान ने शनिवार को खेले गये इस मैच को 43 रन से जीता।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कार्यकारी बोर्ड की चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई आपात बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई क्योंकि पाकिस्तान ‘हाइब्रिड मॉडल’ में इस प्रतियोगिता की मेजबानी नहीं करना चाहता है। बैठक शनिवार को फिर से होगी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम के पाकिस्तान यात्रा करने से इनकार करने का हवाला देते हुए कहा कि भविष्य में टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान के भारत जाने की संभावना नहीं होगी।
अबरार अहमद (चार विकेट) और आगा सलमान (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सईम अयूब (नाबाद 113) और अब्दुल्ला शफीक (नाबाद 32) की आतिशी पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने मंगलवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि उसके अधिकारी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अनिश्चितता को दूर करने के लिए 26 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अपने समकक्षों के साथ एक वर्चुअल बैठक करेंगे।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को आतंकवादियों ने यात्रियों को ले जा रहे तीन वाहनों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत के कुर्रम जिले में वाहनों पर घात लगाकर हमला किया।
गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मार्कस स्टॉयनिस (नाबाद 61) रनों की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 52 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया।
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से धमकी मिली है। सोमवार की दोपहर पप्पू यादव को पाकिस्तान से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि गोल्डी भाई ने मुझे बोला था फोन करने के लिए।
पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद चैंपियंस ट्रॉफी तक सीमित ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच बनने के साथ राष्ट्रीय चयन पैनल में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को यहां इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने कहा कि जावेद टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे लेकिन पीसीबी इस दौरान दूसरे उम्मीदवार की तलाश जारी रखेंगा।
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने कहा कि अगर उनके पास अधिकार होता तो वह पाकिस्तान को किसी भी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ नहीं खेलने देते।
पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद बलूच ने कहा, सोलह लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए।
हारिस राउफ (पांच विकेट) और शाहीन शाह अफरीदी (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सईम अयूब (82) तथा अब्दुल्लाह शफीक (नाबाद 64) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 141 गेंदें शेष रहते ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया।
मिचेल स्टार्क (3 विकेट) और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान को 46.4 ओवर में 203 के स्कोर पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसने 24 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये।
कर्स्टन का जाना और जिस तेजी से सामने आ रही हैं, वह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भी आश्चर्यजनक नहीं है। इसका मतलब यह है कि कर्स्टन एक भी एकदिवसीय में पाकिस्तान को कोचिंग दिए बिना ही अपनी भूमिका से हट गए, जिस प्रारूप में उन्होंने कोचिंग में अपनी सबसे बड़ी सफलता हासिल की थी।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की संविधान पीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी श्रीशानंद द्वारा एक मामले की सुनवाई के दौरान बेंगलुरु के एक हिस्से को पाकिस्तान कहने के मामले में स्वत: संज्ञान सुनवाई करते हुए सख्त लहजे में यह टिप्पणी की।
भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अगर कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस जीती तो वो कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे। इसलिए हमने एक दिन पहले भी एक ट्वीट किया है। हम वहां की जनता से बात करेंगे कि कांग्रेस और अब्दुल्ला गठबंधन नहीं जीते और एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बने।