Thursday 30-Apr-2026

Australia vs Pakistan, 1st ODI: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने वनडे मुकाबले में पाकिस्तान को 203 पर समेटा

Australia vs Pakistan, 1st ODI: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने वनडे मुकाबले में पाकिस्तान को 203 पर समेटा

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

मिचेल स्टार्क (3 विकेट) और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान को 46.4 ओवर में 203 के स्कोर पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसने 24 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क ने सईम अयूब (एक) को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। उनका अगला शिकार अब्दुल्लाह शफीक (12) बने।

इसके बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पारी संभालने का प्रयास किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 39 रन जोड़े। एडम जम्पा ने बाबर आजम (37) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में पैट कमिंस ने कामरान गुलाम (पांच) को पवेलियन भेज दिया। आगा सलमान (12), इरफान खान (22) रन बनाकर आउट हुये। पाकिस्तान के लिये मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक (44) रनों की पारी खेली। शाहीन शाह अफरीदी (24) और हारिस रउफ (शून्य) पर आउट हुये। नसीम शाह ने चार छक्के और एक चौका लगाते हुये (40) रनों की आतिशी पारी खेली।

impact add2

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका और पूरी टीम 46.4 ओवर में 203 के स्कोर पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिये। पैट कमिंस, ऐडम जम्पा को दो-दो विकेट मिले। शॉन ऐबट और मार्नस लाबुशेन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6