Tuesday 03-Nov-2026

VIDEO: पाकिकस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट, 16 लोगों की मौत; 30 घायल

VIDEO: पाकिकस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट, 16 लोगों की मौत; 30 घायल

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद बलूच ने कहा, सोलह लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। उन्होंने आगे कहा कि यह घटना आत्मघाती विस्फोट प्रतीत होती है, लेकिन यह निश्चित रूप से कहना जल्दबाजी होगी, विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

इससे पहले, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईधी रेस्क्यू सर्विस के प्रमुख जीशान ने कहा कि विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर एक प्लेटफॉर्म पर हुआ। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

रिंद ने कहा कि बम निरोधक दस्ता घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रहा है तथा विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है। घटना पर एक रिपोर्ट मांगी गई है। सरकारी अधिकारी ने बताया कि वहां के अस्पतालों में 'आपातकाल' लागू कर दिया गया है और घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

impact add3

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3