Wednesday 29-Jul-2026

97 वर्ष के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

97 वर्ष के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्र के साथ ही कई राज्यों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गढने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शुक्रवार को 97 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और भाजपा के संगठन विस्तार में उनके योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत रत्न’ से सम्मानित आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की।

पीएम मोदी ने इस साल को और भी खास बताया, क्योंकि आडवाणी को राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान-भारत रत्न से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, आडवाणी भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक हैं। उनकी बुद्धिमत्ता और समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उन्हें हमेशा सम्मानित किया गया है। कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन मिलता रहा, इसलिए भाग्यशाली हूं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

impact add1

1990 के दशक में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुए आंदोलन में भी आडवाणी की उल्लेखनीय भूमिका रही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जरिए अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले आडवाणी कई वर्षों तक राजस्थान में आरएसएस प्रचारक बने रहे। वह उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी।