Tuesday 03-Nov-2026

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया; हथियारों का जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया; हथियारों का जखीरा बरामद

जम्मू, इंपैक्ट लाइव टीम

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा के लाम सेक्टर में सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक विफल कर दिया और दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सेना ने कहा कि घुसपैठ की संभावित कोशिश के संबंध में खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना द्वारा 8-9 सितंबर की मध्यरात्रि को सामान्य क्षेत्र लाम, नौशेरा में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया था। नगरोटा स्थित व्हाइट नाइट कॉर्प्स (16 कॉर्प्स) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है और दो एके-47 और एक पिस्तौल सहित बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है। कार्रवाई प्रगति पर है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4