राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और जिला पुलिस ने रविवार को बिहार के मोतीहारी शहर में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को आतंकवादियों ने यात्रियों को ले जा रहे तीन वाहनों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत के कुर्रम जिले में वाहनों पर घात लगाकर हमला किया।
पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद बलूच ने कहा, सोलह लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना के विशेषज्ञ डॉग 'फैंटम' ने भी इस अभियान में सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने सच्चे नायक एक बहादुर आर्मी डॉग फैंटम के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और छह श्रमिकों की मौत हो गई। इनमें तीन श्रमिक बिहार के रहने वाले हैं। हमले में पांच श्रमिक घायल हुए हैं। घायलों में एक इंदर यादव बिहार का रहने वाला है।
भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठियों के दो समूहों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए। यह जानकारी सेना ने गुरुवार को दी है। उन्होंने कहा कि तंगधार में एक आतंकी, जबकि नियंत्रण रेखा के पास माछिल में दो आतंकी मारे गए हैं।