राष्ट्रपति ने कहा कि देश विकास के पथ पर आगे बढ रहा है और दुनिया रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे विकास को स्वीकार कर रही है। भारत भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के उद्देश्य से सशस्त्र बलों को तैयार रखने के लिए स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
भारतीय सेना को बुधवार को मानव रहित इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर ‘सबल 20 लॉजिस्टिक्स ड्रोन’ मिलने से उसकी लॉजिस्टिक क्षमता बढ गयी है। यह ड्रोन विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण और दुर्गम इलाकों में सेना की लॉजिस्टिकल संचालन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
जम्मू की एक महिला वकील ने सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित वकील ने कहा है कि सेना के जवान ने वीडियो भी शूट कर लिया था। वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे कर सालों से जवान शारीरिक शोषण करता रहा।
राष्ट्रपति सुबह गोवा में नौसेना वायु स्टेशन आईएनएस हंसा पहुंची। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय जे सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में कच्छ क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दीपावली की खुशियां मनाई। प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली के दिन सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सैनिकों के बीच जाकर उनके साथ दीपावली मनाने का क्रम बनाए रखा।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना के विशेषज्ञ डॉग 'फैंटम' ने भी इस अभियान में सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने सच्चे नायक एक बहादुर आर्मी डॉग फैंटम के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं।
जम्मू- कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना का वाहन पलट जाने से एक सेना का जवान शहीद हो गया और आठ अन्य घायल हो गये। सेना के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना कुलगाम के दम्हल हंजिपोरा में शुक्रवार देर रात तब हुई, जब कुछ सैनिक एक अभियान के लिये जा रहे थे।
भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।
इंडो-चाइना बार्डर के पास नॉर्थ सिक्कम में भारतीय सेना का ट्रक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे 4 जवानों की मौत हो गई है। ये ट्रक सड़क से फिसलकर लगभग 700 से 800 फीट गहरी खाई में गिर गया।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठियों के दो समूहों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए। यह जानकारी सेना ने गुरुवार को दी है। उन्होंने कहा कि तंगधार में एक आतंकी, जबकि नियंत्रण रेखा के पास माछिल में दो आतंकी मारे गए हैं।