Tuesday 03-Nov-2026

PM मोदी ने कच्छ में सेना के जवानों के साथ दीपावली की मनाई खुशियां

PM मोदी ने कच्छ में सेना के जवानों के साथ दीपावली की मनाई खुशियां

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में कच्छ क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दीपावली की खुशियां मनाई। प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली के दिन सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सैनिकों के बीच जाकर उनके साथ दीपावली मनाने का क्रम बनाए रखा। बता दें पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। उन्होंने कच्छ क्षेत्र में जाकर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली की खुशियां बांटीं।

सेना की वर्दी से मिलती-जुलती पोशाक पहने प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने जवानों से बातचीत की और उन्हें दिवाली की मिठाई खिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्छ क्षेत्र में जवानों के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इससे पहले उन्होंने गुजरात में केवड़िया में स्टैचू ऑफ यूनिटी पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

impact add4

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1