दिवाली में बिहार के कई जिलों में हादसे हुए। सबसे पहले हम बात नालंदा की करते हैं, जहां गुरुवार की रात पटाखा दुकान में आग लग गयी। आग लगते ही घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी। मौके पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि देखते-देखते दुकान का लगभग पटाखा जल गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में कच्छ क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दीपावली की खुशियां मनाई। प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ष की भांति इस बार भी दीपावली के दिन सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सैनिकों के बीच जाकर उनके साथ दीपावली मनाने का क्रम बनाए रखा।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को प्रकाश पर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।
दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिये रंगोली बनाने की परंपरा रही है। दीपावली के अवसर पर घरों को अलग-अलग तरह से सजाया जाता है। कुछ लोग पूरे घर को दीयों से रौशन करते हैं तो कुछ इलेक्ट्रिक लाइटों से लेकिन जब तक घर को रंगोली से नहीं सजाया जाए कुछ अधूरा सा लगता है।
केंद्र सरकार ने छठ और दिवाली के पर्व पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए सात हजार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह विशेष ट्रेनों के परिचालन का नया रिकॉर्ड होगा।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दिवाली एवं छठ की छुट्टियों को लेकर हो रहे विरोध पर कहा कि हम विचार करेंगे। अपने पदाधिकारियों के साथ बात करेंगे और जो उचित होगा वह करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जितिया पर्व पर हमने छुट्टी दी थी, लेकिन उसके साथ छात्रों के सिलेबस को भी पूरा करना प्रायोरिटी है, तो शिक्षकों को इस पर भी सोचना चाहिए कि समय सिलेबस पूरा हो जाए।