Thursday 19-Feb-2026

बिहार में शिक्षकों को दीपावली से लेकर छठ पूजा तक मिलेगी छुट्टी? शिक्षा मंत्री की ओर से आया बड़ा बयान

बिहार में शिक्षकों को दीपावली से लेकर छठ पूजा तक मिलेगी छुट्टी? शिक्षा मंत्री की ओर से आया बड़ा बयान

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में दीपावली और छठ की छुट्टी में इस बार हुई कटौती को विवाद बढ़ता ही जा रहा है। छुट्टियों में हुई कटौती को लेकर शिक्षक संघ लगातार विरोध जता रहा है। इस बीच शिक्षकों के लिए राहत वाली खबर सामने आई है। दरअसल, शिक्षा विभाग छुट्टी बढ़ाने को लेकर निर्णय लेने जा रहा है। बुधवार को मीडिया के बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दिवाली एवं छठ की छुट्टियों को लेकर हो रहे विरोध पर कहा कि हम विचार करेंगे। अपने पदाधिकारियों के साथ बात करेंगे और जो उचित होगा वह करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जितिया पर्व पर हमने छुट्टी दी थी, लेकिन उसके साथ छात्रों के सिलेबस को भी पूरा करना प्रायोरिटी है, तो शिक्षकों को इस पर भी सोचना चाहिए कि समय सिलेबस पूरा हो जाए। वहीं शिक्षकों के स्थानांतरण पर सुनील कुमार ने कहा कि अब हम लोगों ने ट्रांसफर पॉलिसी को पब्लिक डोमेन में लेकर आ गए हैं। उसका सॉफ्टवेयर तैयार हो रहा है। 15 से 20 दिन में अपलोड हो जाएगा।

impact add5

आपको याद दिला दें कि बिहार में 2023 तक हर साल सरकारी स्कूलों में दिवाली से लेकर छठ तक की छुट्टी होती थी. हालांकि इस बार दीपावली पर सिर्फ एक दिन 31 अक्टूबर को छुट्टी है। वहीं 5 और 6 नवंबर को छठ में नहाय-खाय और खरना के दिन स्कूल को खुला रखा गया है। 7-8 नवंबर को छठ के लिए दो दिनों की छुट्टी दी गई है। अगले दिन 9 को शनिवार की छुट्टी है। ऐसे में शिक्षक चाहते हैं कि दीपावली से लेकर उन्हें छठ तक की छुट्टी दी जाए। इसी को लेकर पूरा विवाद हो रहा है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3