Sunday 07-Jun-2026

दिवाली पर बिहार में हादसा, मोतिहारी में इलेक्ट्रानिक शॉप जला, नालंदा में पटाखा दुकान में लगी आग

दिवाली पर बिहार में हादसा, मोतिहारी में इलेक्ट्रानिक शॉप जला, नालंदा में पटाखा दुकान में लगी आग

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

दिवाली में बिहार के कई जिलों में हादसे हुए। सबसे पहले हम बात नालंदा की करते हैं, जहां गुरुवार की रात पटाखा दुकान में आग लग गयी। आग लगते ही घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी। मौके पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि देखते-देखते दुकान का लगभग पटाखा जल गया। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। लोग अपने-अपने घर से पानी लाकर आग बुझाने लगे. कुछ देर में दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार अमीरगंज बाज़ार निवासी गुड्डू कुरैशी दीवाली के मौके पर अवैध रूप से दुकान में पटाखा बेच रहा था। अचानक पास में बच्चों ने पटाखा जलाकर भाग निकला। पटाखे की चिंगारी दुकान में रखे पटाखे पर जा गिरी, जिससे दुकान में रखा पटाखा में आग लग गयी। अचानक पटाखा आवाज करने लगा। इससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग घर छोड़कर भागने लगे।

impact add3

इस पूरे मामले में छबीलापुर थाना प्रभारी मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि पटाखा छोड़ने के दौरान चिंगारी से दुकान में आग लगी है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की थी। दुकानदार से पूछताछ की गई है।

दूसरी घटना मोतिहारी में हुई है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के तुरकौलिया बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार की रात आग लग गई। करीब 15 लाख रुपये का सामान जलने का दावा किया गया है। दुकानदार पूजा-अर्चना करने के बाद दीप जलता छोड़कर घर चला गया था। इसके बाद रात में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। दमकल की टीम भी पहुंची लेकिन दुकान का सामान जल चुका था।

दुकानदार दिनेश कुमार ने कहा कि वह दीप जलता छोड़कर दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। उसने कहा कि हो सकता है उसी से आग लगी हो। तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद अग्निशमन दल एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add1