Monday 17-Aug-2026

बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, छठ-दिवाली पर 7000 विशेष ट्रेनें; रेल के लिए 4553 करोड़

बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, छठ-दिवाली पर 7000 विशेष ट्रेनें; रेल के लिए 4553 करोड़

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्र सरकार ने छठ और दिवाली के पर्व पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए सात हजार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह विशेष ट्रेनों के परिचालन का नया रिकॉर्ड होगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल रेलवे ने छठ और दिवाली के सीजन में चार हजार विशेष ट्रेनें चलायी थी, जो एक रिकॉर्ड था। उन्होंने कहा कि इन विशेष ट्रेनों को चलाने से हर दिन दो लाख अतिरिक्त लोग सफर कर सकेंगे। भारतीय रेल प्रतिदिन 13 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों का परिचालन करती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि त्यौहार पर यात्रा कर रहे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित रखने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे और आरपीएफ कर्मियों को लगाया गया है। हर बड़े स्पेशन पर दिवाली और छठ पर्व के लिए अलग से ऑपरेशन रूम बनाया गया है।

इसके साथ ही बिहार और यूपी के लिए एक और बड़ा ऐलान किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा,उत्तर बिहार के लिए रेलवे बुनियादी ढांचा और पूर्वोत्तर राज्यों को रणनीतिक कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा और सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण की एक बड़ी परियोजना को आज मंजूरी दे दी गई है। 4553 करोड़ रुपए की लागत से 256 किलोमीटर रेलवे लाइन के दोहरीकरण से उत्तर प्रदेश और उत्तर बिहार को फायदा होगा।

impact add5

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add1