Saturday 19-Sep-2026

सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, वीडियो भी बनाया; महिला वकील ने दर्ज कराया मामला

सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, वीडियो भी बनाया; महिला वकील ने दर्ज कराया मामला

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

जम्मू की एक महिला वकील ने सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित वकील ने कहा है कि सेना के जवान ने वीडियो भी शूट कर लिया था। वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे कर सालों से जवान शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला वकील ने दोमाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला वकील ने कहा है कि भारतीय सेना के जवान का नाम आसिफ है।

एसएसपी ने महिला वकील की आप बीती सुनकर मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शिकायत में महिला ने कहा है कि आरोपी को करीब 10 सालों से जानती है। दोनों की अच्छी दोस्ती थी। शिकायत के मुताबिक एक दिन आरोपी ने नशीली दवा खिलाकर रेप का वीडियो भी बनाया। आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला वकील को ब्लैकमेल करता रहा। लोक लाज के चलते महिला वकील ने कभी किसी से जिक्र तक नहीं किया। शिकायत में महिला वकील ने कहा कि बातचीत करने पर आरोपी ने कई बार शादी करने का दिलासा भी दिया।

पीड़िता के अनुसार अब सेना का जवान किसी और महिला से शादी करने जा रहा है। उसने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की। आरोपी ना तो महिला वकील का फोन उठा रहा है और ना ही बात करने को तैयार है। फिलहाल जम्मू पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लेह में तैनात है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2