राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में एक युवक ने कक्षा आठ की छात्रा को गांव के बाहर शौचालय में खींच लिया। विरोध पर उसे जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपित को दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी।
जम्मू की एक महिला वकील ने सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित वकील ने कहा है कि सेना के जवान ने वीडियो भी शूट कर लिया था। वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे कर सालों से जवान शारीरिक शोषण करता रहा।
पिता अपनी बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं हैवान पिता अपनी पत्नी और घर के दूसरे सदस्यों को धमकाता भी था। बेटी किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी, लेकिन दो साल तक सबकुछ बर्दाश्त करने के बाद आखिरकार उसके सब्र का बांध टूट पड़ा।
बिहार के रोहतास में नाबालिग छात्रा के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की ओर से तीन लोगों के खिलाफ कोचस थाना में केस दर्ज कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
झारखंड के धनबाद जिले में एक नाबालिग किशोरी (16 वर्ष) ने अपने सगे चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी की शिकायत पर धनबाद थाना में आरोपी चाचा के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी चाचा की तलाश में छापेमारी की लेकिन वह घर पर नहीं मिला।