Monday 24-Aug-2026

रोहतास में नाबालिग से रेप, छोटे भाई की हत्या की धमकी देकर दिनदहाड़े किया अगवा; 2 दिनों तक की दरिंदगी

रोहतास में नाबालिग से रेप, छोटे भाई की हत्या की धमकी देकर दिनदहाड़े किया अगवा; 2 दिनों तक की दरिंदगी

रोहतास, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के रोहतास में नाबालिग छात्रा के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की ओर से तीन लोगों के खिलाफ कोचस थाना में केस दर्ज कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि कोचस थाना क्षेत्र के एक गांव से ट्यूशन पढ़ने पहुंची दसवीं कक्षा की छात्रा को बाइक सवार तीन युवकों ने हथियार का भय दिखा कर अपने कब्जे में ले लिया। छात्रा को डराया गया और कहा कि मेरे साथ चलो, नहीं तो तुम्हारे छोटे भाई की हत्या कर देंगे। इसके बाद बाइक से लड़की को आरोपी ने अपने मौसी के घर ले जाकर दो दिनों तक रखा। दो दिनों तक उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया।

impact add3

जब पुलिस के सहयोग से लड़की की खोज पड़ताल होने लगी, तब आरोपी की मौसी के परिवार के लोगों ने लड़की को गोरारी बाजार में छोड़ दिया और वहां से भाग गए। किसी तरह से लड़की ने अपने परिजनों को सूचना दी और पीड़ित लड़की कोचस थाना पहुंची। भोजपुर जिला के हसन बाजार थाना क्षेत्र के माझियाओं गांव के रहने वाले एक युवक पर केस दर्ज कराया गया है। साथ ही कोचस के दो युवकों पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का स्वास्थ्य जांच कराया है। वहीं, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3