Saturday 19-Sep-2026

सिक्किम में बड़ा हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी; 4 जवानों की मौत

सिक्किम में बड़ा हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी; 4 जवानों की मौत

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

इंडो-चाइना बार्डर के पास नॉर्थ सिक्कम में भारतीय सेना का ट्रक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे 4 जवानों की मौत हो गई है। ये ट्रक सड़क से फिसलकर लगभग 700 से 800 फीट गहरी खाई में गिर गया। ये हादसा उस समय हुआ जब सेना का ट्रक पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के पाकयोंग जिले में सिल्क रूट के रास्ते ज़ुलुक जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सिक्किम में रेनॉक रोंगली राज्य राजमार्ग पर दलोपचंद दारा के पास घटी। फिलहाल, हादसे की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।

impact add5

इस हादसे में मृतकों की शिनाख्त हो गई है, जिसमें मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के शिल्पकार डब्ल्यू.पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी के रूप में हुई है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि ड्राइवर समेत सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी की एक यूनिट के सैन्य कर्मी थे।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add6