जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक वहीद-उर-रहमान पारा की ओर से संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की मांग किये जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना के विशेषज्ञ डॉग 'फैंटम' ने भी इस अभियान में सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने सच्चे नायक एक बहादुर आर्मी डॉग फैंटम के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं।
नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को दावा किया किया कि उनके बेटे एवं पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। फारूख अब्दुल्ला ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कश्मीर क्षेत्र में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस गठबंधन को 47 सीटों में से 37 सीटों पर बढ़त मिल रही है, जबकि जम्मू क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 43 सीटों में से 27 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, श्रीनगर क्षेत्र में नेकां और कांग्रेस 37 सीटों पर, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) चार, भाजपा एक और अन्य पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं।
प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आयी। केन्द्रशासित प्रदेश में तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा। चुनाव परिणाम 08 अक्टूबर को आयेंगे तथा पूरी चुनाव प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक संपन्न होगी।
भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अगर कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस जीती तो वो कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे। इसलिए हमने एक दिन पहले भी एक ट्वीट किया है। हम वहां की जनता से बात करेंगे कि कांग्रेस और अब्दुल्ला गठबंधन नहीं जीते और एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बने।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिये 15 उम्मीदवारों के नाम सोमवार को घोषित कर दिये। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि रविवार रात भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति प्रदान की गयी।