Tuesday 21-Apr-2026

कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 54 फीसदी हुई वोटिंग

कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 54 फीसदी हुई वोटिंग

श्रीनगर, इंपैक्ट लाइव टीम।

Jammu Kashmir assembly elections: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह जिलों के 26 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में बुधवार को मतदाताओं में काफी जोश दिखा। यही वजह है कि शाम 5 बजे तक 54 फीसदी मतदान हो चुका था। केन्द्र शासित प्रदेश में 10 वर्षों के बाद चुनाव कराये जा रहे है। प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणाें में मतदान कराये जा रहे है। जिसमें पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को हुआ जिसमें कुल 61.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

दूसरे चरण में छह जिलों के 26 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था, जिसमें 11 सीटें जम्मू संभाग की और 15 कश्मीर क्षेत्र के हैं। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केन्द्र के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। केन्द्र शासित प्रदेश में आज दूसरे चरण में छह जिलों राजौरी, पुंछ, रियासी, गंदेरबल, श्रीनगर और बड़गाम में मतदान हुआ। इस चरण में वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेामल कर 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में बंद कर दिया। 

impact add5

प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आयी। केन्द्रशासित प्रदेश में तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा। चुनाव परिणाम 08 अक्टूबर को आयेंगे तथा पूरी चुनाव प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक संपन्न होगी।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6