Friday 01-May-2026

Bihar AQI Update: हाजीपुर की हवा हुई जहरीली, पटना का भी बुरा हाल; प्रदूषण की चपेट में बिहार के कई शहर

Bihar AQI Update: हाजीपुर की हवा हुई जहरीली, पटना का भी बुरा हाल; प्रदूषण की चपेट में बिहार के कई शहर

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

हर साल दिवाली के बाद वायु प्रदूषण में बिहार आगे रहता है। इस बार भी कई शहरों की हवा खराब हो गई है। राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, अररिया, बेगूसराय, छपरा, समस्तीपुर, मुंगेर, किशनगंज, बक्सर, सहित सभी शहरों में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 200 से पार हो गया है। लोग जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा हाजीपुर में देखने को मिल रही है. हाजीपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 339 तक पहुंच गया है। राजधानी पटना का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 234 तक दर्ज किया गया, लेकिन पटना के तारामंडल इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के करीब पहुंच गया था। पटना के वेटरनरी मैदान इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 272 था।

दिवाली के बाद सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा हाजीपुर शहर की है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार यह दावा करता रहा कि इस बार बिहार के चार जिलों में पटाखे पर रोक लगाई गई थी। बावजूद देश में दिवाली पर जमकर आतिशबाजी की गयी। परिणाम यह हुआ कि पटना सहित अन्य 14 शहरों की हवा खराब हो गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से भी पार हो गया।

बता दें कि पटना, गया, मुजफ्फरपुर और वैशाली में पटाखे जलाने पर रोक लगायी गयी थी। बावजूद इसके वैशाली में जमकर आतिशबाजी हुई। हाजीपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 339 तक पहुंच गया। राजधानी पटना में भी वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ते जा रहा है। हवा में धूलकण की मात्रा मानक से दोगुने से भी ज्यादा हो गई है।

impact add2

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add4