Friday 01-May-2026

Tag : Pollution

Nov 20, 2024

Delhi Air Pollution: दिल्ली में लागू हुआ वर्क फ्रॉम होम, 50% कर्मचारी घर से करेंगे काम; आतिशी सरकार का फैसला

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ़्तरो में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है। 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम करेंगे।

Nov 19, 2024

जहरीली हवा से दिल्ली को बचाएगी कृत्रिम बारिश? मंत्री गोपाल ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी

गोपाल राय ने इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान हो या फिर बिहार ही क्यों न हो, आज पूरा उत्तर भारत प्रदूषण की मार झेल रहा है और आसमान पर धुँध की एक चादर फैली हुई है। वातावरण में मौजूद प्रदूषित कण बुजुर्गों और बच्चों की सांसों पर भारी पड़ रहा है और उनके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

Nov 19, 2024

Delhi Pollution: वर्क फ्रॉम होम और ऑड-ईवन की दिल्ली में होगी वापसी? पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए घर से काम करने और सम-विषम (ऑड-ईवन) जैसे उपायों को लागू करने के लिए जल्द ही फैसला किया जाएगा।

Nov 18, 2024

दिल्ली में दमघोंटू हवा, पब्लिक के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी; क्या करें और क्या ना करें?

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘अति गंभीर’ श्रेणी को पार कर इस मौसम के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई। इसके मद्देनजर चिकित्सकों ने इसके स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में चिंता जताई है और आगाह किया है कि जहरीली हवा न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर समूहों को बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

Nov 18, 2024

Delhi air pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI हुआ 484; स्कूल बंद, ट्रकों की एंट्री बैन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजे दिल्ली का एक्यूआई 484 रहा। एक्यूआई इस मौसम में अब तक का सबसे खराब स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में रविवार को शाम चार बजे एक्यूआई 441 दर्ज किया गया और शाम सात बजे तक यह बढ़कर 457 पहुंच गया।

Nov 08, 2024

Delhi AQI Update: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 450 के करीब पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 15 इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के स्तर को पार कर गया। वायु प्रदूषण से राजधानी वासियों को अभी कोई राहत नजर नहीं आ रही है। राजधानी के कई इलाकों में हवा में प्रदूषण स्तर ''गंभीर'' स्तर पर पहुंच जाने से स्वास्थ्य के लिये खतरनाक साबित हो रहा है।

Nov 02, 2024

Bihar AQI Update: हाजीपुर की हवा हुई जहरीली, पटना का भी बुरा हाल; प्रदूषण की चपेट में बिहार के कई शहर

हर साल दिवाली के बाद वायु प्रदूषण में बिहार आगे रहता है। इस बार भी कई शहरों की हवा खराब हो गई है। राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, अररिया, बेगूसराय, छपरा, समस्तीपुर, मुंगेर, किशनगंज, बक्सर, सहित सभी शहरों में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 200 से पार हो गया है। लोग जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं।

Oct 30, 2024

दिवाली से पहले बिहार में हवा हो गई खराब, पटना का AQI 200 के पार; आपके जिले का क्या है हाल?

दिवाली से पहले बिहार में हवा खराब हो गई है। प्रदूषण विभाग ने कहीं ऑरेंज तो कहीं रेड अलर्ट जारी किया है। पटना की स्थिति तो खराब है ही लेकिन इसके साथ ही हाजीपुर की हालत राजधानी से भी ज्यादा खराब है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह तक पटना और पूर्णिया जिले में एक्यूआई 200 से पार हो चुका है जबकि हाजीपुर में 300 के भी पार है।

Sep 09, 2024

दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर बैन, केजरीवाल सरकार का आदेश; वजह भी जान लीजिये

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार नहीं चाहती है कि व्यापारियों और डीलरों को किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान हो। ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए समय रहते हर प्रकार के पटाखों के उत्पादन , भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4