Sunday 07-Jun-2026

Delhi Pollution: वर्क फ्रॉम होम और ऑड-ईवन की दिल्ली में होगी वापसी? पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिया बड़ा बयान

Delhi Pollution: वर्क फ्रॉम होम और ऑड-ईवन की दिल्ली में होगी वापसी? पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए घर से काम करने और सम-विषम (ऑड-ईवन) जैसे उपायों को लागू करने के लिए जल्द ही फैसला किया जाएगा। गोपाल राय ने बताया कि बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित लोगों को सांस लेने में परे‍शानी हो रही है और हमें इस स्थिति पर बहुत अफसोस है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार नहीं हुआ तो यह कदम भी उठाया जा सकता है और सरकार की ओर से प्रदूषण को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

गोपाल राय ने कहा है कि सरकार विशेषज्ञों की सलाह और आवश्यकताओं के आधार पर ऑड-ईवन नियम को फिर से लागू करने पर अंतिम फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि हम अपने स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। हम हर चीज की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। राय ने कृत्रिम वर्षा का फिर जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदूषण हट सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि तेज हवा से भी प्रदूषण हट सकता है।

impact add3

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add5