Thursday 19-Feb-2026

लूट का विरोध करने पर एनआरआई की हत्या, होली पर अमेरिका से आया था गाँव

लूट का विरोध करने पर एनआरआई की हत्या, होली पर अमेरिका से आया था गाँव

पटना: होली पर अमेरिका से गाँव आए एनआरआई की शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार की सुबह हुई और मृतक की पहचान जंदाहा थन क्षेत्र के सकरौली बुचौली निवासी राहुल आनंद के रूप मे हुई है। वारदात हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर राजापाकर क्षेत्र के एक इट भट्टे के पास घटित हुई। मिली जानकारी के अनुसार राहुल दीघी कलापूर्वी स्थित अपने घर से मोटरसाइकिल पर अपनी माँ के साथ अपने गाँव की ओर जा रहे थे जब यह वारदात उनके साथ हुई। एनएच 322 मार्ग में उफरौल डैनी पुल के पास पहुचते ही पहले से मौजूद बाइक सवार अपराधियों ने पहले उनकी बाइक रुकवाई और फिर गले मे  मौजूद सोने की चेन छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी और भाग निकले। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी, और पुलिस की मदद से उन्हें पहले एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें पटना के अस्पताल में रेफर किया गया जहा इलाज़ के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस मामले पर वैशाली पुलिस ने बयान जारी कर कहा है की बदमाशों की पहचान कर ली गई है तथा उन्हें पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है। उम्मीद है की अपराधी जल्दी ही पकड़े जाएंगे।

राहुल कई सालों से अमेरिका मे नौकरी कर रहे थे और कुछ दिनों पहले ही होली पर गाँव आए थे। वह अपने पीछे एक 6 साल की बेटी और पत्नी छोड़ गए। पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5