Wednesday 29-Jul-2026

AAP से इस्तीफा देने वाले वाले कैलाश गहलोत बीजेपी में शामिल, अरविंद केजरीवाल की ओर से आया रिएक्शन

AAP से इस्तीफा देने वाले वाले कैलाश गहलोत बीजेपी में शामिल, अरविंद केजरीवाल की ओर से आया रिएक्शन

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

आम आदमी पार्टी(आप) छोड़ने वाले दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री रहे दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के नेता कैलाश गहलोत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा उपाध्यक्ष विजयंत पांडा, पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने अशोक गहलोत को अंगवस्त्र पहना कर और सदस्यता पर्ची सौंप कर भाजपा में स्वागत किया। वहीं कैलाश गहलोत के बीजेपी में शामिल कोने के बाद दिल्ली में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी आ गई है। उन्होंने कहा कि वे कहीं भी जाने और किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए स्वतंत्र हैं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद गहलोत ने कहा कि वह किसी दबाव में आकर भाजपा में नहीं आए हैं। आज तक कभी किसी के दबाव में आकर कोई काम नहीं किया। वह अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल हो कर श्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी की सेवा के लिए राजनीति में आए थे। उनकी तरह ही लाखों कार्यकर्ता विचार से जुड़े थे। लेकिन 2015 से दिन रात पूरा समय केंद्र सरकार से लड़ाई लड़ते हुए बीते। आम आदमी पार्टी के विचारों का क्षरण होते देखा।

impact add1

उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास केंद्र सरकार के सहयोग और समर्थन के बिना नहीं हो सकता है। उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे पूरी प्रतिबद्धता से करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य नेताओं से मार्गदर्शन लेकर काम करेंगे।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5