Thursday 30-Apr-2026

AAP से इस्तीफा देने वाले अशोक गहलोत का बीजेपी, ED और CBI से क्या है कनेक्शन? आप सांसद संजय सिंह ने बताया

AAP से इस्तीफा देने वाले अशोक गहलोत का बीजेपी, ED और CBI से क्या है कनेक्शन? आप सांसद संजय सिंह ने बताया

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

Kailash Gehlot Resigns: आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि कैलाश गहलोत का मंत्रिमंडल और पार्टी से इस्तीफ़ा देना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गंदी राजनीति और षड्यंत्र का हिस्सा है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा एक बार फिर अपने हथकंडे, घिनौनी राजनीति और षड़यंत्र में कामयाब हुई है। गहलोत के ऊपर लगातार भाजपा द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। ईडी-सीबीआई के छापे मारे जा रहे थे। ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था। उनके घर पर आयकर के छापे मारे जा रहे थे। गहलोत के ऊपर ईडी, आयकर समेत तमाम तरीके का दबाव था।

संजय सिंह ने कहा कि वह ऐसी बात कर नहीं सकते हैं क्योंकि वह पांच साल तक खुद सरकार का हिस्सा रहे हैं। वह इस पार्टी का हिस्सा रहे हैं। यह सारी भाजपा की स्क्रिप्ट है। वह जिस तरह की पटकथा बनाकर देगी और जिस तरह का षड़यंत्र उन्होंने श्री गहलोत के खिलाफ किया है, उन्हें उसी तरह से बोलना पड़ेगा। वहीं आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि चुनाव चल रहे हैं और भाजपा के गंदे षड़यंत्र शुरु हो चुके हैं। ईडी और सीबीआई सक्रिय हो चुकी है। श्री गहलोत के ऊपर ईडी-सीबीआई के कई मामले चल रहे थे। उनके परिवार पर भी चल रहे थे इसलिए उन्होंने जेल के संघर्ष से बेहतर भाजपा में शामिल होना समझा।

impact add6

आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा पिछले कई महीने से कैलाश गहलोत को हर दिन ईडी के दफ्तर बुलाया जाता था। उनको ईडी और आईटी की रेड का सामना करना पड़ता था। उनके पास कोई और रास्ता नहीं था। उन्हें भाजपा में ही जाना था। इससे एक चीज साफ हो गई कि भाजपा दिल्ली का चुनाव हार चुकी है। आज उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उनके पास बताने के लिए कोई चीज नहीं है। वह दिल्ली में ईडी-सीबीआई, इनकम टैक्स के माध्यम से चुनाव लड़ रही है और हम लोग दिल्ली के लोगों के काम करने वाली राजनीति के नाम पर वोट मांग रहे हैं।