Tuesday 21-Apr-2026

इतना झाड़ू का बटन दबाना कि... अरविंद केजरीवाल का दावा, हरियाणा में बनेगी AAP की सरकार

इतना झाड़ू का बटन दबाना कि... अरविंद केजरीवाल का दावा, हरियाणा में बनेगी AAP की सरकार

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे हैं। केजरीवाल ने दावा किया है कि हरियाणा में AAP के बिना सरकार नहीं बनेगी। रानिया में चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि एक मौका दे दो हरियाणा की भी सेवा का, यहां भी स्कूल अच्छी करेंगे, बिजली फ्री करेंगे। आप कहोगे कि सरकार में तो आ नहीं रहे, कैसे करोगे। मेरा जवाब है कि जो भी सरकार बन रही है, हमारे बिना नहीं बन रही है। हम काम कराएंगे. दिल्ली वालों ने भाजपा-कांग्रेस को छोड़कर AAP को चुना था और फिर उन दोनों पार्टियों को भूल गए। इतना झाड़ू का बटन दबाना कि बटन खराब हो जाए। अविंद केजरीवाल लोगों से कहा कि मैं सत्ता में आने के लिए वोट नहीं मांग रहा। दिल्ली की सत्ता छोड़कर यहां आया हूं। इस बार हमारे बिना हरियाणा में सरकार नहीं बन रही।

बीजेपी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया था। मेरा कसूर ये है कि दस साल दिल्ली का सीएम रहते हुए मैंने अच्छे स्कूल बनाए। दिल्ली और पंजाब में लोगों को फ्री में बिजली दी. बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा कराए। इतने काम कोई भ्रष्ट आदमी तो नहीं कर सकता न। दिल्ली में बिजली फ्री करने में तीन हजार करोड़ लगे। भ्रष्ट होता तो तीन हजार करोड़ अपनी जेब में डाल लेता। हरियाणा में बिजली फ्री नहीं है।

impact add6

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि 22 राज्यों बीजेपी की सरकारें हैं। वहां बिजली सबसे महंगी हैं। मुझे जेल में इसलिए डाला क्योंकि मेरी ईमानदारी पर वो चोट करना चाहते थे। मेरे कट्टर दुश्मन भी कहते हैं कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी नहीं हो सकता है। जेल में मुझे तोड़ने की कोशिश की, मेरा इन्सुलिन बंद कर दिया। ऊपर वाले की कृपा से आज आपके सामने जिंदा हूं। वो मेरे हौसले तोड़ने चाहते थे, लेकिन मैं हरियाणा का हूं, हरियाणा वाले मजबूत होते हैं, हमारे हौसले नहीं तोड़ सकते। मैं आपसे इसलिए वोट मांगने नहीं आया कि सत्ता में आना है। मैं दिल्ली की सत्ता छोड़कर आया हूं।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4