Tuesday 03-Nov-2026

दिल्ली: नए CM की घोषणा के बाद आतिशी पर स्वाति मालीवाल का बड़ा हमला, कहा- माता-पिता अफजल गुरु को बचाने के लिए लड़े

दिल्ली: नए CM की घोषणा के बाद आतिशी पर स्वाति मालीवाल का बड़ा हमला, कहा- माता-पिता अफजल गुरु को बचाने के लिए लड़े

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी के मुख्यमंत्री चुने जाने जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी।

स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफ़ज़ल गुरु को बचाने के लिए राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखी। उनके हिसाब से अफ़ज़ल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साज़िश के तहत फंसाया गया था।

उन्होंने कहा कि वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ डमी मुख्यमंत्री हैं, फिर भी यह मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे! बता दें कि आतिशी को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में नेता चुनी गई और वह दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।

impact add5

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add5