उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनीति करने के बजाय दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को सम्भालने की अपनी जिम्मेदारी निभाए, उनकी नाकामी से दिल्ली अपराध राजधानी बन चुकी है। दिल्ली में गुंडागर्दी करने वालों में कोई भी डर नहीं बचा है; उन्हें लगता है कि, वो खुलेआम अपराध कर सकते और पुलिस कुछ नहीं करेगी।
आतिशी का उत्तर प्रदेश से खास कनेक्शन है। दरअसल, आतिशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बहू हैं। करीब 18 साल पहले वाराणसी के लंका क्षेत्र में रहने वाले प्रवीण सिंह से उनकी शादी हुई थी। उनका परिवार आज भी यहीं रहता है।
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी के मुख्यमंत्री चुने जाने जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी।
आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।