Tuesday 25-Aug-2026

Manipur violence: मणिपुर में इंटरनेट बंद, विधायक मंत्रियों के घरों में आगजनी; अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग

Manipur violence: मणिपुर में इंटरनेट बंद, विधायक मंत्रियों के घरों में आगजनी; अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

मणिपुर में हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और कुछ अन्य क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। हिंसा की घटनाओं के बाद उग्र भीड़ ने कुछ विधायक को और मंत्रियों के घरों पर तोड़फोड़ तथा आगजनी भी की है जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में हिंसा की बढ़ती घटनाओं को लेकर सोमवार को लगातार दूसरे दिन वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा व्यस्था की स्थिति की समीक्षा की और सुरक्षा बलों तथा राज्य एजेन्सियों से राज्य में शांति व्यवस्था कायम करने के कदम उठाने को कहा।

मणिपुर में हिंसा की ताजा घटनाओं के कारण बढते तनाव के मद्देनजर शाह ने रविवार को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के कार्यक्रम को अधूरा छोड़कर नॉर्थ ब्लॉक में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ आपात बैठक में मणिपुर की स्थिति की समीक्षा की थी।

impact add1

केंद्र में सुरक्षा तंत्र से जुड़े सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री ने रविवार के बाद सोमवार को भी लंबी बैठक में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने केन्द्रीय पुलिस बलों तथा राज्य पुलिस से राज्य में शांति व्यवस्था कायम करने और शांति बहाली के कदम उठाने को कहा। इस बीच केन्द्र सरकार मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती भी बढा रही है और वहां केन्द्रीय पुलिस बलों की 50 अतिरिक्त कंपनियां भेजी जा रही हैं। इससे पहले भी केन्द्र ने वहां 20 कंपनियां तैनात की थी।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add2